किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के लाइन स्थित झुलन मंदिर का इतिहास 76 वर्ष पुराना है। इस मंदिर से जिले के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी है। कहा जाता है की इस मंदिर में मांगी गई मुरादें पूरी होती है। वर्ष 1948 में स्वर्गीय धीरेन्द्र मोहन, श्रीपति ज्वारदार, नकुलेश्वर प्रसाद चक्रव्रती ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा शुरू की थी। उस समय स्वर्गीय मोहनी मोहन ने मंदिर की जमीन को दान में दिया था। इससे पहले यह स्थल झुलन मंदिर के नाम से जाना जाता था। उस समय यहां झुलन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था। शुरूआत में मंदिर में भैरवी पूजा होती थी। बाद में मां दुर्गा की पूजा होने लगी। उस समय टीन के छत में मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई थी। धीरे-धीरे समाज के लोग आगे आये और पक्के के मंदिर का निर्माण होने लगा। इसके बाद पक्के के ...