Kishanganj News: लगातार हुई बारिश से डायवर्सन क्षतिग्रस्त
किशनगंज, जुलाई 15 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमा सुरक्षा सड़क पर हाफिज टोला के समीप पुल का निर्माण करीब दो माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन एप्रोच सड़क नहीं बनने से पुल अब तक चालू नहीं हो सका है। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण पुल के बगल से बनाया गया अस्थायी डायवर्सन भी सोमवार शाम को कटकर ध्वस्त हो गया है। जिससे हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
बारिश और डायवर्सन कटने के कारण समस्याएँ लगातार बारिश और तेज बहाव में डायवर्सन कट गया। इससे सतकौआ, सिंघीमारी, हरूवाडांगा समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक और छोटे वाहनों का आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। लोग लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.