किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। जिले में रविवार क़ो लक्खी पूजा धूमधाम से मनाया गया। शाम में विधि विधान एवं परम्परा के साथ माँ लक्खी की पूजा की गई। इस अवसर पर माँ लक्खी का भव्य दरबार सजाया गया था। पूजा अर्चना कर माँ लक्खी से सुख समृद्धि की कामना की गई। लक्खी पूजा क़ो लेकर शाम में माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम तक लोग एक दूसरे के घर जाकर माँ लक्खी के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार कोजागरी लक्ष्मी पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा से अमृत बरसता है। महिलाएं शाम ढलने के बाद पूजा-अर्चना करती हैं। छत और घर के आंगन पर माँ लक्ष्मी के स्वागत में अल्पना बनाकर गन्ना, खीर रखी जाती है। बंगाली समाज में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर घर-घर मे को...