किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों एवं विभिन्न विभागीय मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की महत्वपूर्ण बिंदु बैठक में सर्वप्रथम जिला विधिक प्रशाखा से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए, नीलाम पत्र वाद एवं कार्यालय में लंबित पत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने 20 वर्षों से अधिक पुराने नीलाम पत्र वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार पर चर्चा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार, ईज ऑफ लिविंग, जनता दरबार से प्...