किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। बहादुरगंज स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम बिनीश प्राइम मोटर्स में नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के सिग्नेचर (सफेद) रंग की लॉन्चिंग की गई। लॉन्चिंग कार्यक्रम में शहर के कई सम्मानित ग्राहक एवं विशिष्ट लोग मौजूद रहे। रॉयल एनफील्ड बुलेट के नई बाइक की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने क्लासिक 350 के नए सिग्नेचर (सफेद) रंग और आकर्षक डिजाइन को पसंद किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाइक के नए लुक को करीब से देखा और इसकी खूबियों की जानकारी ली। लॉन्चिंग कार्यक्रम बिनीश प्राइम मोटर्स के डायरेक्टर मो. बाबर अली की मौजूदगी में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Royal Enfield फैन्स के लिए खुशखबरी, नए रंग में आई Classic 350, गजब लग रहा बाइक का लुक इस अवसर पर शोरूम के कर्मचारी एवं...