Kishanganj News: रेल पुलिस और आरपीएफ ने स्टेशन में चलाया चेकिंग अभियान
किशनगंज, नवम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। छठ पर्व के मद्देनजर स्टेशन व ट्रेनों में नशाखुरानी की घटना की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने को लेकर किशनगंज रेल थाना और आरपीएफ ने शनिवार की शाम व रविवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। रेल डीएसपी प्रियव्रत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। टीम में रेल थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर एचके शर्मा, रेल थाना के अवर निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा व अन्य शामिल थे। इसके अंतर्गत रेल थाना की पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से यात्रियों को जागरूक करते हुए सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।साथ स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। ड्रोन कैमरे से पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी रखी जा रही है। वहीं ट्रेन जैसे ही स्टेशन में पहुंची रेल पुलिस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.