किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: ​किशनगंज। संवाददाता आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले किशनगंज के रेल कर्मियों ने आक्रोश जताया है। इस घटना के विरोध में मंगलवार की देर शाम रेल कर्मचारियों द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : आगरा कैंट में स्टेशन मास्टर के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्चविरोध प्रदर्शन का उद्देश्य ​रेल कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि कार्यस्थल पर सभी रेल कर्मियों की गरिमा और मान-सम्मान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रशासन ऐसे पुख्ता इंतजाम करे ताकि भविष्य में किसी भी रेलकर्मी के साथ ऐसी निंदनीय घटना दोबारा न घटे।​ शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टेशन ...