किशनगंज, नवम्बर 25 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता रास पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरगंज के आश्रमपाड़ा स्थित हिंदू मिलन मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना और हवन के बीच मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा परिसर गूंजता रहा और श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भक्ति भाव में लीन नजर आए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और हवन में आहुति अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा समाज के कल्याण की मंगलकामना की। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर में श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।सनातन यह भी पढ़ें- Ghatsila News: खांडामौदा व मैसाड़ गांव में पांच दिवसीय रास महोत्सव का समापन परंपरा में रास...