Kishanganj News: रायगंज बंगाल ने सिक्किम को 5-0 से हराया
किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज के खगड़ा स्टेडियम में आयोजित सीमांचल गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रायगंज (बंगाल) की टीम ने सिक्किम को 5-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद पूर्व पार्षद शम्सु जमां उर्फ पप्पू व पार्षद मोहम्मद कलीमुद्दीन ने विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस सफल आयोजन में सुजय कुमार दास, सैयद मुद्दसर मिर्जा, अबू नसर, राजकुमार, संदीप चक्रवर्ती और नज़ारे सहित कई खेल प्रेमी सक्रिय रूप से जुटे रहे। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ स्टेडियम में मौजूद थी, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह काफी बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.