Kishanganj News: रतवा नदी के तेज बहाव से बढ़ा कटाव का खतरा
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत में रतवा नदी के बहाव से कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भोरहा कब्रिस्तान के समीप नदी का तेज बहाव सीधे किनारे से टकरा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेपाल की ओर से बहकर आने वाली रतवा नदी भोरहा पंचायत में प्रवेश करने के बाद कब्रिस्तान के समीप तेज गति से बह रही है। नदी का बहाव और कटाव लगातार सड़क की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण भोरहा कब्रिस्तान के समीप से फुलबरिया को पुराने टेढ़ागाछ से जोड़ने वाली सड़क का काफी हिस्सा कटकर रतवा नदी में समा चुका है। सड़क के लगातार कटाव के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, यदि कटाव पर समय रहते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.