Kishanganj News: योग, ध्यान और नैतिक शिक्षा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर
किशनगंज, अगस्त 1 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोधा में गुरुवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से व्यक्तित्व निर्माण एवं नैतिक शिक्षा विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ संन्यासी आचार्य पूर्णदेवानन्द अवधूत ने विद्यार्थियों को शिक्षा के वास्तविक स्वरूप, योग और ध्यान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास की समग्र प्रक्रिया है। उन्होंने श्री श्री आनंदमूर्ति द्वारा प्रतिपादित "एजुकेशन" शब्द के विभिन्न आयामों की व्याख्या करते हुए अनुशासन, शिष्टाचार, नैतिकता, चरित्र निर्माण, विश्वसनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.