Kishanganj News: युवती पर जानलेवा हमला, मारपीट कर चेन और नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई प्राथमिकी
किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के माछमारा खगड़ा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने सात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, मारपीट और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह इमामबाड़ा चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए, गले से सात भर की चेन तथा पर्स में रखे 4,500 रुपये भी छीन लिए गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। पीड़िता ने मेडिकल प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.