Kishanganj News: मोबाइल व रुपये चोरी की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। शहर के मोतीबाग कर्बला वार्ड संख्या पांच निवासी एक महिला ने अपने घर से गैस सिलेंडर, मोबाइल और दुकान में रखे रुपये चोरी की प्राथमिकी सोमवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। 14 सितंबर की सुबह कुछ युवक उनके घर में प्रवेश किए। आरोप है कि घर की खिड़की से प्रवेश कर घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर और एक मोबाइल चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में संचालित छोटी दुकान के डिब्बे में रखे रुपये भी चोरी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.