किशनगंज, अगस्त 3 -- Kishanganj News: किशनगंज संवाददाता। डीटीओ कार्यालय में पदस्थापित एक मोटरयान निरीक्षक ने कुछ लोगों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए रविवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मोटरयान निरीक्षक रविवार को पोठिया थाना कांड संख्या 315/25 में जप्त वाहन की यांत्रिक जांच करने के लिए पोठिया थाना गए थे। जांच पूरी कर लौटने के दौरान सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा स्थित बोमा बस्ती के पास एक खाली ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर उनके सरकारी वाहन को रोक दिया गया। आरोप है कि वहाँ पहले से मौजूद 25-30 से लोगों ने मोटरयान निरीक्षक और उनके साथ मौजूद सिपाही को जबरन वाहन से बाहर निकाला और दुर्व्यवहार किया।

प्राथमिकी...