Kishanganj News: मॉल में एसी के कॉपर पाइप की चोरी, दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित एक मॉल में अज्ञात बदमाशों द्वारा एसी के कॉपर पाइप की चोरी की घटना की प्राथमिकी रविवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मॉल के स्टोर के पीछे की गली में लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स से कॉपर (तांबे) के पाइप काटकर चुरा लिए। पाइप कटने की वजह से एसी की पूरी गैस भी लीक हो गई है। इस पूरी घटना में स्टोर को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना को लेकर स्टोर मैनेजर अरुण पांडे द्वारा किशनगंज सदर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। किशनगंज थाना पुलिस ने इस मामले को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया है। मामले की गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.