किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमांचल में शायरी और साहित्य के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश देने की पहल की जा रही है। पटेसरी पंचायत के कटहलडांगी कर्बला मैदान में 28 नवंबर 2026, शनिवार को एक दिवसीय ऑल इंडिया महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन शायर और शायराएं शिरकत करेंगे। मुशायरे के माध्यम से नशामुक्ति, शिक्षा और सामाजिक बदलाव का संदेश लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। आयोजन को लेकर रविवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, मुशायरे में चर्चित शायरों की रचनाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी जाएगी। साहित्य और शायरी को सामाजिक चेतना का माध्यम...