किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को कोचाधामन पंचायत के मनरेगा भवन में कोचाधामन मुखिया संघ की एक बैठक मुखिया संघ के अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायतों में जारी विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं, नई जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पंचायतों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों ने किये गए कार्यों के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राशि का भुगतान समय से नहीं होने से विकास कार्यों की गति धीमी रह जा रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मुखिया संघ की बैठक में पंचायत के विकास कार्यों पर हुई चर्चा इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द करव...