किशनगंज, अगस्त 3 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के कुट्टी पंचायत अंतर्गत दुबरा गांव में 02 जुलाई को नदी पार करते समय डूबने से 8 वर्षीय सादिया प्रवीण की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता ने सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन जमा किया है। शनिवार को बच्ची के पिता साहब बाबू अपनी बेटी की मौत से जुड़े सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और संबंधित कागजात लेकर कोचाधामन अंचल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता फ़ायक कमांडर भी उनके साथ मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता फ़ायक कमांडर की मौजूदगी में अंचलाधिकारी सदा रऊफ को आवेदन सौंपा। इस दौरान खुशी लाल ऋषिदेव, पंचायत समिति रफीक आलम और फिरोज आलम ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है, इसल...