Kishanganj News: मिलावटी होने की आशंका पर घरेलू जांच के बाद प्रयोगशाला की जांच आवश्यक
किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की मिठाई दुकानों में बाहर से मंगाए जा रहे दूध, पनीर, मावा, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ती जा रही है। बाजार में बड़े पैमाने पर इन खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन इनके निर्माण स्थल, गुणवत्ता और शुद्धता की नियमित जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के सामने यह चुनौती है कि वे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर भरोसा कैसे करें। खासकर त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य मांग वाले अवसरों पर मिठाइयों तथा दुग्ध उत्पादों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे समय में यदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी प्रभावी नहीं हो, तो मिलावट की आशंका उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.