किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददता। दीपावली सहित कई त्यौहार नजदीक है। इस बीच मिठाई की अधिक डिमांड रहती है। लोग अपने सगे सम्बन्धी सहित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के लिए मिठाई दुकानों में पहले से आर्डर देते है। जिसमें मिलावट की भी शिकायते मिलती है। किशनगंज के बाजारों में मिठाई दुकानों की स्थिति चिंताजनक और असंतोषजनक है, जहां त्योहारों और आम दिनों में खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़े पैमाने पर अनदेखी की जा रही है। त्योहारों और शादियों के सीजन में मुनाफा कमाने के लिए कुछ मिलावटखोर मिठाइयों में डिटर्जेंट, यूरिया, स्टार्च, सिंथेटिक दूध, खराब ट्रांस फैट और खतरनाक केमिकल रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी मिलावटी मिठाई खाने से हमारे शरीर को तुरंत और लंबे समय में बेहद गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: नियमों क...