किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पर्व-त्योहार हो या शादी-विवाह, पूजा-पाठ अथवा अन्य मांगलिक अनुष्ठान, पोठिया प्रखंड के बाजारों में लोगों को मनपसंद मिठाइयां आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन इन मिठाइयों की गुणवत्ता कितनी बेहतर है और इन्हें तैयार करने में खाद्य सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जाता है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमित जांच और निरीक्षण नहीं होने के कारण मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पोठिया प्रखंड क्षेत्र में मिठाइयों की स्थानीय फैक्टरी भले ही नहीं है, लेकिन बाजारों में मिठाइयों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रहती। पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से व्यापारी तैयार मिठाइयां और दूध से बने अन्य खाद्य पदा...