किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज जिले में त्योहारों (दिवाली) छठ और आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मिठाई फैक्ट्रियों, निर्माण इकाइयों और उनके आपूर्ति नेटवर्क को लेकर मंगलवार को स्थानीय ग्राउंड स्तर पर की गई पड़ताल में कहीं एफएसएसएआई के नियम का पालन होता नहीं दिखा व गंदगी की अंबार दिखी। अधिकांश मिठाई फैक्ट्रियों में काम करने वाले कारीगर बिना हेड कवर, एप्रन या ग्लव्स (दस्ताने) पहने ही खुले हाथों से मावा गूंथते और मिठाइयों की पैकिंग करते पाए गए, जबकि कई जगह निमयों का पालन किया जा रहा था। किशनगंज शहर के गांधी चौक, चूड़ीपट्टी, धरमगंज, खगड़ा, डेमार्केट, पश्चिमपाली, पूरबपाली, सुभाषपल्ली, हलीमचौक, अस्पताल रोड जैसे क्षेत्रों में कई छोटे-बड़े कारखाने और हलवाई की भट्टियां संचालित हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबि...