किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मिठाई दुकानों की स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय बाजारों की कई मिठाई दुकानों में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से रेडीमेड मिठाइयों और पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि इन खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच किए बिना ही बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित जांच और कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण बाजारों में संचालित कई मिठाई दुकानों पर साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता है। कुछ दुकानों में कर्मचारी बिना दस्ताने पहने खुले हाथों से मिठाइयों की पैकिंग करते हैं। खाद्य पदार्थो...