किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज थाना पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 223/26, दिनांक 18 जुलाई 2026, में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त दीघली निवासी ईदवान (29), पिता हुसैन को पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मारपीट व अन्य धाराओं के मामले का नामजद अ...