किशनगंज, नवम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी संतोष कुमार ने अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस सभागार में शनिवार को आयोजित अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों, पुलिस निरीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए। उन्होंने शराब, लॉटरी, मानव तस्करी, पशु, ड्रग्स, बालू, भू-माफिया और इंट्री माफिया का हर हाल में सफाया करने तथा संगठित अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध शराब या मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर बरामदगी अथवा खुलेआम बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष और चौकीदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी द...