किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: दिघलबैंक । एक संवाददाता माताओं द्वारा पुत्र के चिरंजीवी होने की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जीवित पुत्रिका व्रत पूरे दिघलबैंक प्रखंड में शनिवार को निर्जला व्रत के साथ प्रारंभ हुआ। इस बार व्रत करनेवाली माताएं करीब 24 घंटे से अधिक समय तक निर्जला व्रत रखते हुए रविवार सुबह अपना व्रत तोड़ेंगी। शनिवार को व्रती माताओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूत वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जीवित पुत्रिका व्रत कथा का नियमानुसार श्रवण किया। इसके लिए अधिकतर व्रती माताओं ने जहां अपने घरों में ही पूरे आस्था के साथ जीमूतवाहन का पूजा करते हुए डाली भरे। वही कई स्थानों पर व्रतियों ने परंपरानुसार भगवान सूर्य को भी अर्ध्य अर्पित किया। ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने वाली माताओं के पुत्र दीर्घजीवी होते हैं और उनके जीवन में आने वा...