Kishanganj News: मां काली की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु
किशनगंज, नवम्बर 10 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। दीपावली के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गलगलिया स्थित घोपपाड़ा में मां काली की पूजा पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। आकर्षक साज-सज्जा और धार्मिक वातावरण के बीच पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर शाम से ही मंदिर परिसर और पूजा पंडाल में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दीपावली की रोशनी और मां काली की भव्य प्रतिमा ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.