किशनगंज, जुलाई 25 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की टेउसा निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए किशनगंज सदर थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में केरल में रहता है और वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से उन पर गलत नजर रखता था। 22 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने उन्हें अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट किया।पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...