Kishanganj News: महिला सिपाही के किराये के घर में चोरी
किशनगंज, जुलाई 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप किराये के मकान में रह रही तीन महिला सिपाहियों के घर में चोरी की घटना घटित हुई है। बदमाशों ने मकान के मुख्य दरवाजे समेत कई कमरों की कुंडियां काटकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी कर ली। पीड़ित सिपाही अनुप्रिया, जो वर्तमान में लोक शिकायत निवारण कोषांग में कार्यरत हैं, ने सदर थाना में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह घोड़ामारा में किराये के मकान में रहती हैं। 12 जुलाई को उनके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि मकान के दरवाजे की कुंडी कटी हुई है। सूचना मिलने के बाद जब वह वापस पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे के अलावा अन्य कमरों की कुंडियां भी काटी गई थीं और घर का सामान बिखरा पड़ा था। उनके साथ दो अन्य महिला कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.