Kishanganj News: महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की
किशनगंज, अक्टूबर 23 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर की होली खेली। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। सिंदूर खेलने के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लाल सिंदूर से सजी महिलाओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और पारंपरिक धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक खुशहाली का संदेश दिया। धार्मिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.