Kishanganj News: महानंदा पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली चार साल के मासूम की जान
किशनगंज, अक्टूबर 27 -- हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के पास मौजाबाड़ी घाट स्थित महानंदा पुल पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने के दौरान मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरा बच्चा ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बच्चे की मां भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत बच्चे की पहचान कोचाधामन प्रखंड की सुंदरबाड़ी पंचायत अंतर्गत सपटिया गांव निवासी अब्दुल आलम के चार वर्षीय पुत्र अदनान आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चे के मामा, अपनी बहन और भांजे को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए किशनगंज आ रहे थे। इसी दौरान मस्तान चौक के पास सड़क पर बने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.