किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापित कर पूरे विधि-विधान और भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। पूजा-अर्चना मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में संपन्न हुई।​महाकाल मंदिर की खास विशेषता यह है कि यहां नवरात्र के दौरान संकल्प लेने का विशेष रिवाज है। इसके तहत श्रद्धालु प्रथम पूजा से लेकर पंचमी तिथि तक मंदिर पहुँचकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए संकल्प लेते हैं। पूरे नवरात्र (अंतिम दिन तक) इन संकल्पों की विशेष पूजा की जाती है, जिससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्श...