किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में गुरुवार को गुप्त नवरात्रि पूजा संपन्न हो गई। माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में माता की विशेष पूजा की जा रही है। अंतिम दिन गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।मंदिर में माता रानी के साथ-साथ बाबा महाकाल की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। संध्या काल में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने हिस्सा लिया।पुरोहित बाबा साकेत ने गुप्त नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष में चा...