Kishanganj News: मवेशी लदे ट्रक को छोड़ने के मामले में निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज़
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: किशनगंज/ठाकुरगंज, संवाददाता। मवेशी लदे ट्रक को कथित रूप से अवैध वसूली और रिश्वतखोरी के बाद छोड़ने के मामले में किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पाठामारी थाने के निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, अवर निरीक्षक सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार समेत मवेशी तस्करों, लाइनरों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज पुलिस की ओर से 11 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 और 18 अगस्त 2026 की रात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मवेशी लदे एक ट्रक को रोकने के बाद कथित तौर पर पशु तस्करों के साथ सांठगांठ कर अवैध वसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.