किशनगंज, नवम्बर 3 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज कौशल विकास केंद्र में मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (आरओ) सह डीडीसी प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आरओ प्रदीप कुमार झा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष रूप से अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लि...