Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: पोठिया। सावन के तीसरा सोमवारी पर पोठिया प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने डोंक एवं महानंदा नदी के पवित्र जल में स्नान कर पवित्र जल कलशों में लेकर पैदल विभिन्न शिवालयों तक पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वहीं, भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोमवारी पर शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.