Kishanganj News: भोटाथाना में अचानक लगी से हजारों की परिसंपति का नुकसान
किशनगंज, जुलाई 2 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटाथाना पंचायत के सतबोलिया वार्ड संख्या-08 में बुधवार शाम को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से चार टीन के कच्चे मकान, दो मवेशी घर तथा दो रसोई घर जलकर राख हो गए। आग लगी घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। आग लगी में हजारों की परिसम्पत्ति की नुकसानी होने की बात पीड़ित परिवारों ने बताया है। जानकारी के अनुसार, सतबोलिया निवासी मो. आरिफ एवं सफुरा बेगम के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। पीड़िता सफुरा बेगम का एक मवेशी घर और एक रसोई घर पूरी तरह जल गया, जिसमें रखा खाद्यान्न, बर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.