Kishanganj News: भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
किशनगंज, सितम्बर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे मूसलाधार बारिश हुई। बारिश थोड़ी देर तक रूक-रूक कर होती रही। लगातार मूसलाधार बारिश होने से बुधवार को शाम के बाद शहर में मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लगातार बारिश के दौरान शहर की सड़कें सुनसान हो गई। लोग जहां थे वहां बारिश से बचने के लिए घर, ओवरब्रिज के नीचे खड़ा रहे ताकि बारिश से बच सके। हालांकि कई लोग जरुरी काम से निकले थे तो बारिश में भींगते अपने गणंत्वय जाते दिखे। वहीं जमकर हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान की फसल को बारिश से काफी फायदा पहुंचा है। वहीं मूसलाधार बारिश की वजह से किशनगंज शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के समय जलजमाव की समस्या भी देखी गई। शहर की कई निचले सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.