किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ बहादुरगंज अरुण कुमार सरदार द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों प्रमुख, उपप्रमुख, जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य,पंच को लेकर सोमवार शाम चार बजे प्रखंड सभागार में एक बैठक आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार भारत में विवाह करने वाली नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता देने के मद्देनजर आगामी आठ जुलाई, पंद्रह जुलाई एवं बाईस जुलाई को प्रखंड परिसर बहादुरगंज में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय बहादुरगंज के सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित किया गया। भारतीय नागरिकता अधिनियम 1995 की धारा 06 की उपधारा 01 के तहत भारत में विवाह करने वाली नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता ...