किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को 12वीं वाहिनी एसएसबी की बी कंपनी दिघलबैंक और नेपाल एपीएफ के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। कंपनी कमांडर सह सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के जवानों ने सीमा क्षेत्र में घंटों गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संयुक्त गश्ती अभियान बॉर्डर पीलर संख्या 134 से 134/1 के बीच चलाया गया। इस दौरान जवानों ने नो-मेंस लैंड में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने, सीमा क्षेत्र से होने वाली तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर आपसी समन्वय पर चर्चा की। गश्ती के दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की पहचान...