Kishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्ती
किशनगंज, अक्टूबर 10 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, अवैध आवाजाही और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। यह संयुक्त गश्ती 19वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी धनतोला के जवानों ने नेपाल एपीएफ भागुडुब्बा के जवानों के साथ मिलकर चलाया। गश्ती का नेतृत्व एसएसबी के इंस्पेक्टर हरदेव सिंह और नेपाल एपीएफ भागुडुब्बा के पोस्ट कमांडर एसआई अनिल कुमार मांझी ने किया। गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 128 के पास दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बैठक भी हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : भारत-नेप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.