किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। सावन की पहली सोमवारी को जहां दिनभर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। वही शाम में शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। भगवान के श्रृंगार दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ शहर के विभिन्न मंदिरों में जुटी थी। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिव शृंगार और महाआरती देखने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर में भीड़ वहीं शहर के प्रसिद्ध थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को भोलेनाथ के दर्शन के लिए आपार भीड़ जुटी थी। इस दौरान दर्शन पूजन के लिए शाम में भक्तों का तांता लगा रहा। कतार में लगकर भक्तों ने बाबा भोल...