किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने आई एक महिला से 9 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुराना खगड़ा निवासी महिला साकेरून निशा ने सोमवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला 31 जुलाई को बैंक से अपने बचत खाते से 35 हजार रुपये निकालकर गिन रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने नोट पर कलम का निशान होने की बात कहकर उसे बैंक काउंटर से नोट बदलवाने की सलाह दी। महिला के काउंटर की ओर जाने के दौरान आरोपी ने कथित रूप से रुपये में से बड़ी रकम निकाल ली और बाकी रुपये वापस रख दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बैंक से रुपये निकालने आई महिला ने 9 हजार रुपए ठगी का लगाया आरोप जब महिला ने दोबारा गिनती की तो रुप...