Kishanganj News: बेतरतीब ई-रिक्शा परिचालन से शहर में बढ़ रही जाम की समस्या
किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शहर में आए दिन लगने वाले जाम के पीछे कई कारण बताए जाते हैं, लेकिन इनमें लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या और उनका बेतरतीब परिचालन भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा के परिचालन के कारण कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई देती है। जानकारी के अनुसार, किशनगंज शहर में प्रतिदिन चार हजार के करीब ई-रिक्शा का परिचालन होता है। इनमें आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से आने वाले ई-रिक्शा भी शामिल बताए जाते हैं। ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। कई जगहों पर ई-रिक्शा सड़क किनारे या मुख्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.