किशनगंज, अक्टूबर 26 -- पूजा की तैयारियों का निरीक्षण Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के लाइन बूढ़ी काली मंदिर में मां काली की 125वीं वार्षिक पूजा का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किशनगंज के एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-वन खुसरु सिराज ने रविवार की शाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही। ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में आयोजित हो...