किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक संचालित अर्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा संचालन व्यवस्था एवं अन्य कार्यों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महानंद झा मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में बीईओ नरेश मंडल ने विभिन्न कक्षाओं में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन की व्यवस्था तथा कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर की गई तैयारियों का जाय...