Kishanganj News: बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने (रिवाइज)
किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: पोठिया। किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत स्थित सिंघिमारी गांव में सरकारी भूमि को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भूमि पर धारा बीएनएस की 163 लागू कर दी गई है। बताया जाता है कि मौजा रसियाडांगी, की गैर-मजरुआ बिहार सरकार की जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। उक्त सरकारी भूमि का कुल रकबा 202 एकड़ 93 डिसमिल बताया गया है। दोनों पक्षों के लोग लंबे समय से उक्त जमीन पर जोत-आबाद कर खेती के माध्यम से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। जमीन के बंटवारे,अधिकार बर्चस्व को लेकर विवाद बढ़ने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.