किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार - बंगाल सीमा पर आने वाली पिछला पंचायत के बरारो इलाके में पुलिस ने शराब जप्ती की कार्रवाई की है। शनिवार की सुबह की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 192 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। हालांकि, सुबह के वक्त अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में फरार चार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की अहले सुबह सदर थाना की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछला पंचायत के बरारो घाट के पास अवैध शराब की एक खेप लाई गई है। शराब को नदी के रास्ते एक नाव पर लोड करके आगे कोचाधामन की ओर भेजने की योजना थी। सूचना की गंभीरता को दे...