किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत खखुआ नदी छठ घाट पर भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को स्थानीय मुखिया पिंटू कुमार चौधरी,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि केपी आर्य ने बिशनपुर छठ पूजा कमिटी के सदस्य नीरज साह,लाल बाबू दास,प्रदीप साह्, अमर रजक, अनिल पासवान, पंकज रजक, कृष्णा दास, अबसर आलम, विवेक गुप्ता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधी राजेश जैन, सूरज दास के मौजूदगी मे छठ घाट मे भव्य स्वागत द्वार का स्थल चयन हेतु पहुंचे और छठ घाट के द्वार के लिए स्थल का चयन किया। इस बाबत मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान बिशनपुर खखुआ नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है,इसलिए यहां एक स्थायी द्वार बनवाने का निर्णय लिया गया है। मुखिया पिंटू कुमार चौधरी के इस सार्थक...