किशनगंज, अगस्त 26 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में बिशनपुर खानकाह चिश्तिया से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस खानकाह चिश्तिया से निकलकर बिशनपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद वापस खानकाह चिश्तिया पहुंचा। यहां फातिहा का आयोजन किया गया। फातिहा के बाद सैयद शाह सैफुल्लाह अबुल उलाई ने देश और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान बिशनपुर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दल बल के साथ जुलूस के साथ चलते दिखे। जुलूस में बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती, सांसद प्रतिनिधि शाहनवाज हैदर, उपमुखिया सोहराब आलम, ...